USA: अमेरिका में हमले के शिकार भारतीय छात्र ने मांगी सोशल मी‎डिया पर मदद

USA: अमेरिका में हमले के शिकार भारतीय छात्र ने मांगी सोशल मी‎डिया पर मदद

USA: अमेरिका में हमले के शिकार भारतीय छात्र ने मांगी सोशल मी‎डिया पर मदद

नई दिल्ली।USA: एक भारतीय छात्र ने अमे‎‎रिका में हुए हमले के बाद सोशल मी‎डिया पर मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद का रहने वाला सैयद मजाहिर अली शिकागो में इंडियाना वेसलेयान यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर डिग्री कर रहा है। बीती 4 फरवरी को शिकागो में उसके घर के नजदीक तीन हमलावरों ने उस पर हमला किया। अमेरिका के शिकागो में जानलेवा हमले का शिकार हुए भारतीय छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद मांगी है। वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली के सिर और नाक से खून बह रहा है। और वह मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं हैदराबाद में रह रही छात्र की पत्नी ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार उसके और उसके तीन नाबालिग बच्चों को अमेरिका भेजने का इंतजाम करे। सैयद मजाहिर की पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि मैं अपने पति की शिकागो में सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मैं अपील करती हूं कि कृप्या उनकी मदद करें और उनसे अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराएं और अगर जरूरत पड़े तो मुझे और मेरे तीन नाबालिग बच्चों को अमेरिका भेजने का इंतजाम करें ताकि मैं अपने पति के साथ रह सकूं।

हैदराबाद के सैयद मजाहिर अली पर तीन लोगों ने हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर सैयद मजाहिर पर दौड़कर पकड़ने हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मजाहिर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार लोगों ने मुझ पर उस वक्त हमला किया। जब मैं अपने घर वापस लौट रहा था। मैं अपने घर के नजदीक फिसलकर गिर गया और उन्होंने मुझ पर लात-घूंसे बरसाए। मेरी मदद करिए कृप्या मेरी मदद करिए। बता दें ‎कि हाल के दिनों में विदेशों में भारतीय छात्रों और नागरिकों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।