Electoral Bonds: एसबीआई ने सौंपा चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण
Electoral Bonds: एसबीआई ने सौंपा चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण
एसबीआई द्वारा बताया गया कि 187 इलेक्ट्रोल बॉन्ड का पैसा जो राजनीतिक पार्टियों के द्वारा कैश नहीं करवाया गया था।वह पैसा प्रधानमंत्री रिलीफ फंड को चला गया है। साथ ही ये भी कहा कि जिन राजनीतिक पार्टियों के द्वारा इलेक्ट्रोल बॉन्ड का कैश अभी भी नहीं करवाया गया पैसा प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में चला जाएगा।
15 फरवरी तक कुल 22217 एलिक्टोरल बॉन्ड्स बिके
एसबीआई ने यह भी बताया कि बैंक ने सील बंद लिफाफे में एक पेन ड्राइव में दो पीडीएफ फाइल के जरिए सामग्री सौंपी है। जो पासवर्ड से सुरक्षित है। साथ ही यह भी बताया कि जिस इलेक्टोरल बॉन्ड का भुगतान किसी पार्टी को नहीं हो पाया उसकी रकम पीएम रिलीफ फंड में जमा कर दी गई है। बैंक ने आंकड़ों के जरिए बताया है कि पहली अप्रैल 2019 के बाद से 15 फरवरी 2024 तक कुल 22217 एलिक्टोरल बॉन्ड्स बिके। इनमें से 22030 भुना लिए गए। इनमें से 187 का भुगतान नहीं लिया गया।
Newsdesk