Rajasthan News: राजस्‍थान में किसानों की पीएम सम्मान निधि व पेंशन बढ़ी

Rajasthan News: राजस्‍थान में किसानों की पीएम सम्मान निधि व पेंशन बढ़ी

Rajasthan News: राजस्‍थान में किसानों की पीएम सम्मान निधि व पेंशन बढ़ी

जयपुर।Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बोनस की घोषणा की। पीएम सम्मान निधि के तहत किसानों को अब हर साल 6 हजार रुपये की जगह 8 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा किसानों को गेहूं की फसल पर प्रति क्विंटल 125 रुपये ज्यादा मिलेंगे। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। विधवा, बुजुर्ग और परित्यक्ता लोगों को अब हर महीने 1150 रुपये मिलेंगे।