भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिया सन्यास

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिया सन्यास

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। 39 वर्षीय सुनील छेत्री ने कहा कि कुवैत के खिलाफ वो आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। यह फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच 6 जून  को खेला जाएगा। 

आपको बता दे सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।