भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज,अब एक नहीं दो-दो मंजोलिका से होगा कार्तिक आर्यन का सामना

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन फिल्म में रूह बाबा बनकर लौटे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में विद्या बालन की मंजुलिका की वापसी की झलक दिखाई गई है। माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मंजुलिका की भूमिका में है।

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज,अब एक नहीं दो-दो मंजोलिका से होगा कार्तिक आर्यन का सामना

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3  को लेकर काफी चर्चा में है , हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' से पहले मंजुलिका की स्टोरी ने दर्शकों को हॉरर और लाफ्टर का शानदार डोज दिया है। 2007 में आई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' की लिगेसी को कार्तिक आर्यन ने 2022 में भूल भुलैया 2 में बखूबी तरीके से निभाया, लेकिन दूसरे पार्ट में मंजुलिका को देखने की इच्छा फैंस की अधूरी रह गई थी।एक बार फिर महल के डरवाने कमरे का दरवाजा खुलने वाला है, जिसके पीछे मुंजलिका को बंद कर दिया गया था। 'भूल भुलैया 3' में एक बार फिर विद्या बालन अपने आइकॉनिक रोल मंजुलिया के साथ लौटने को तैयार है। साल की सबसे चर्चिग फिल्मों में से एक भूल भुलैया 3 का आखिरकार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
आपको बता दे भूल भुलैया 3 की कास्ट में माधुरी दीक्षित भी है। फैंस जानना चाहते थे कि उनका रोल क्या है। आखिरकार ट्रेलर में इससे पर्दा उठा गया है। माधुरी भी मंजुलिका है। इस बार फिल्में दो मंजुलिका हैं और राजकुमार कार्तिक आर्यन हैं। ट्रेलर में एक एक्साइटेड करने वाला दृश्य है। जहां विद्या और मधुरी एक-दूसरे लड़ रही हैं। एक सीन में दोनों साथ बैठी हैं।