Loksabha Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

Loksabha Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

Loksabha Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में असम गुजरात, मध्य प्रदेश,उत्तराखंड, राजस्थान और दमन दीव के लिए कुल 43 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नामों को जगह दी गई है। जिसमे कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का मान शामिल है। जिन्हें मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं भिंड से फूल सिंह बरैया का नाम है। 

राजस्थान से 10 पर उम्मीदवार घोषित

वहीं राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 10 पर उम्मीदवार घोषित कर दिये गए है। इनमें बीकानेर से गोविंद मेघवाल, चूरू से राहुल कस्वा, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, अलवर से ललित यादव, भरतपुर से संजना जाटव, टोंक से हरीश मीणा, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा,जालौर सिरोही से वैभव गहलोत, उदयपुर से ताराचंद मीणा, चित्तौड़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया है। 

मध्यप्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित

मध्यप्रदेश में भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़- पंकज अहिरवार, सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी- कमलेश्वर पटेल, मंडला - ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा- नकुलनाथ, देवास - राजेंद्र मालवीय, धार - राधेश्याम मुवेल, खरगोन - पोरलाल खरते, बैतूल - रामू टेकाम को टिकट दिया गया है।

गुजरात में 7 सीटों पर उम्मीदवार  हुए घोषित

कांग्रेस पार्टी की दूसरी लिस्ट में गुजरात की 26 सीटों में से 7 पर उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बांसकांठा से गेनीबेन ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता, कच्छ से नितीश भाई ललन अहमदाबाद पश्चिम से भारत मकवाना, पोरबंदर से ललित भाई वसोया, बारडोली से सिद्धार्थ चौधरी, वलसाड से अनंत भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है।  

असम की 12 सीट पर उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस पार्टी ने असम की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है। पार्टी ने कोकराझार से गरजन मैशरे, ढुबरी से रकीबुल हसन, बारपेटा से दीप बयान, दर्रा उदलगुरी से मधाब राजवंशी, गुवाहाटी से मीरा बोर्थाकुर गोस्वामी, दिफू से जयराम एंगलोंग, करीमगंज से हाफिज राशिद अहम चौधरी, सिलचर से सुरज्य कांत सरकार, नगांव से प्रद्युत बोरदोलोई, काजीरंगा से रोजेलिना तिरके, सोनितपुर से प्रेम लाल गंजु और जोरहाट से गौरव गोगोई को उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तराखंड की चार सीटों पर उम्मीदवार

उत्तराखंड की चार सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुंटसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा प्रदीप टम्टा का नाम और दमन और दीव में केतन दहयाभाई पटेल को टिकट दिया गया है।