Loksabha Election 2024: प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका, गंभीर सिंह ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा

Loksabha Election 2024: प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका, गंभीर सिंह ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा

Loksabha Election 2024:  प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका,  गंभीर सिंह ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा

मध्यप्रदेश। Loksabha Election 2024: कांग्रेस को एक के बाद एक झटकों का सामना करना पड़ कहा है। जी हां लोकसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस पार्टी के नेता अपना दल बदलने में लगे हुए है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंभीर सिंह ने भी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। साथ ही 40 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें कि ये नेता कांग्रेस की चौरई से विधायक रहे थे। लेकिन अब गंभीर सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है। कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से गंभीर सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। जिसके चलते उन्होनें भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। सूत्रों की मानें तो अभी और भी कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो सकते है।

गंभीर सिंह सहित ये नेता हुए भाजपा में शामिल

गंभीर सिंह के साथ-साथ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसी परतेती भी बीजेपी में शामिल हो गई है। 

दो दिन पहले भी कांग्रेस नेताओं ने थामा था बीजेपी का हाथ

इससे पहले 11 मार्च को कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, शिवदयाल बागरी और जिला उपाध्यक्ष कमरुद्दीन सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि अरुणोदय के साथ आज नया अरुणोदय हुआ है। आपको बता दें कि अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस का हाथ तब छोड़ा, जब पार्टी उन्हें सागर लोकसभा सीट से टिकट दे रही थी।