Mandi Lok Sabha Seat: मंडी से कांग्रेस और बीजेपी की कांटे की टक्कर, जल्द होगा टिकट का ऐलान

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी से कांग्रेस और बीजेपी की कांटे की टक्कर, जल्द होगा टिकट का ऐलान

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी से कांग्रेस और बीजेपी की कांटे की टक्कर, जल्द होगा टिकट का ऐलान

Mandi Lok Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट भी इन सीटों में शामिल है। हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की यह इकलौती सीट है,जो कांग्रेस के पास है। हालांकि यह सीट पहले भाजपा के पास ही थी। लेकिन 2021 में यहां उपचुनाव हुए थे। जिसके बाद यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई। सूत्र बताते हैं, कि दिल्ली में जिन सीटों पर पहले प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की चर्चा चल रही है। उसमें मंडी संसदीय सीट भी शामिल है। यहां तय समय से पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। भाजपा की रणनीति है, कि हारी हुई सीटों पर पहले से प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर प्रचार को समय से पहले शुरू कर दिया जाए।

इन नामों पर चल रही चर्चा

मंडी संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट के तलबगारों की एक लंबी सूची सामने आ रही है। हालांकि सबसे पहला नाम पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का चल रहा है। लेकिन जयराम ठाकुर चुनाव न लड़ने की बात पहले ही कह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष चमन कपूर, भाजपा नेता अजय राणा और पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में चल रहे हैं।

प्रत्याशी रह चुके हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल हीरो के नाम से जाने जाते हैं। खुशाल ठाकुर पूर्व में लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। चमन कपूर मंडी और कुल्लू जिलों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं, क्योंकि मंडी जिला इनकी जन्मभूमि और कुल्लू जिला इनकी कर्मभूमि है। साथ ही इनकी जगत प्रकाश नड्डा और जयराम ठाकुर के साथ भी काफी नजदीकियां हैं। आपदा के समय में भी इन्होंने लोगों की काफी ज्यादा मदद की। भाजपा नेता अजय राणा लंबे समय से टिकट के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। इस बार भी अजय राणा फिर से रेस में हैं। पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा भी भाजपा के टिकट के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। आश्रय शर्मा नड्डा और जयराम ठाकुर से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं।इसके साथ ही पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी टिकट की आस में हैं। लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ही पार्टी कोई निर्णय कर सकती है।