Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने जीता बिग बॉस 17 का खिताब
Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने जीता बिग बॉस 17 का खिताब
Bigg Boss 17: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही सत्रहवें सीजन के रोमांचक सफर का अंत हो गया है। सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर ने आखिरकार 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीत ली। कल रात सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जो काफी चर्चा में रहा। फिनाले के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
आपको बता दें कि शो की शुरुआत से ही मुनव्वर के खेल की चर्चा हो रही थी। उनकी शांत रणनीति, मजेदार बातचीत और टास्कों में उनकी हिम्मत ने उन्हें दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि उनका सफर आसान नहीं था। घर के अंदर के झगड़े, रिश्तों की दुश्मनियाँ, टास्क और सलमान खान की आलोचना के बीच, मुनव्वर हमेशा धैर्य और बुद्धि से आगे बढ़ते रहे।
मुनव्वर की क्षमता और अनूठा अंदाज ने उन्हें फिनाले तक पहुंचाया, जहाँ उन्होंने सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। टॉप-5 में मुनव्वर के अलावा अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, और अरूण महाशेट्टी शो थे। सबसे पहले घर से बाहर निकलने वाले कॉन्टेस्टेंट अरूण थे, फिर अंकिता लोखंडे और अंततः मन्नारा चोपड़ा भी आउट हो गईं।
Newsdesk