Miss World 2024 Grand Finale: 27 साल बाद आज मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले, करण जौहर करेंगे होस्ट

Miss World 2024 Grand Finale: 27 साल बाद आज मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले, करण जौहर करेंगे होस्ट

Miss World 2024 Grand Finale:  27 साल बाद मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भारत में हो रहा है। इस बार भारत मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले  की मेजबानी कर रहा है। जिसका फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। जिसमें सिनी शेट्टीभारत को रिप्रेजेंट करने जा रही हैं। जोकि फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर है।

27 साल बाद भारत में होगा आयोजित 

भारत में इसका आयोजन कई साल पहलें 1996 में हुआ था। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले आज शाम को 7.30 बजे से शुरु होगा। इस दौरान पिछले कॉन्टेस्ट की विनर रहीं पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का इस साल के विजेता के सिर पर ताज सजाएंगी। मिस वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है। जिसे दुनिया भर के फैंस काफी पसंद करते हैं। जोकि 27 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा है।जिसे लेकर फैंस के बीच बहुत उत्साह है। कि  आखिर किस देश को ताज मिलेगा। फिलहाल इस का फैसला आज शाम को हो जाएगा।

सिनी शेट्टी करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले का इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी कर रही हैं। जिन्हें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया था। एक महीने तक चलने वाले इस ब्यूटी पेजेंट के दौरान सिनी ने भारत का प्रदर्शन किया। सिनी ने इस दौरान इंडो-वेस्टर्न ड्रेससे से लेकर ग्लैमरस गाउन, आकर्षक साड़ियां और शानदार लहंगे पहने थे।

करण जौहर करेंगे होस्ट

इस खास मौके पर कई फिल्मीं सितारें भी अपना जलवा बिखेरेंगे। क्योंकि इस बार भारत में इस इंटरनेशनल ग्रैंड कॉन्टेस्ट का फिनाले हो रहा है। जिसे मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। इसके अलावा इसमें कई भारतीय कलाकार इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में परफॉर्म करने वाले है।.

जज पैनल में दिखेंगी ये दिग्गज हस्तियां

इस ग्रैंड फिनाले में जज पैनल में अलग-अलग फील्ड की कई दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी है। इन दिग्गज हस्तियों में क्रिकेटर हरभजन सिंह,  फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सोशल वर्कर अमृता फडणवीस, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जिया मोर्ले, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और कृति सेनन शामिल हैं।