कौन है नोयल टाटा ?जो बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन।।

कौन है नोयल टाटा ?जो बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन।।

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन अब सवाल उठ रहा है कि टाटा परिवार से अब कौन टाटा समूह की कमान संभाल सकता है।रतन टाटा के देहांत के बाद ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर टाटा ट्रस्ट की कमान सौतेले भाई नोएल टाटा को मिल गई है। शुक्रवार को मुंबई में हुई मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। इसके साथ ही उन्हें टाटा ग्रुप के दो सबसे महत्वपूर्ण संस्थान सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
कौन हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएल टाटा,  रतन टाटा ट्रस्ट और  दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी टाटा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष हैं, साथ ही टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। 

63 वर्षीय नोएल नवल टाटा ट्रेंट के अध्यक्ष हैं। वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल को टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है। 2010-2011 के दौरान नोएल टाटा को टाटा इंटरनेशनल का प्रबंध निदेशक बनाए जाने की उम्मीद थी और अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी है। हालांकि साल 2011 में उनके बहनोई साइरस मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया।नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। स्पेन में प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में, वह रैंक में ऊपर उठती गई हैं और वर्तमान में ताज होटल्स में विकास और विस्तार के प्रबंधक के रूप में कार्य करती हैं।