MP Cabinet Ayodhya Visit: यादव मंत्रिमंडल अयोध्या के लिए हुए रवाना

MP Cabinet Ayodhya Visit: यादव मंत्रिमंडल अयोध्या के लिए हुए रवाना

MP Cabinet Ayodhya Visit: यादव मंत्रिमंडल अयोध्या के लिए हुए रवाना

भोपाल।CM Mohan Yadav Ram Lalla Darshan: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ उनका मंत्रिमंडल आज उत्तरप्रदेश स्थित अयोध्या धाम में दर्शन के लिए रवाना हुआ। डॉ यादव के साथ सभी मंत्री बस के माध्यम से राजा भोज विमानतल पहुंचे। जहां से सभी ने अयोध्या के लिए उड़ान भरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी बस में सवार होकर विमानतल पहुंचे। और सभी मंत्रियों को विदाई दी। इस खास मौके पर यादन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें लिखा है 'महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले'। इस वीडियो में उन्हें जयकारा लगाते हुए देखा जा सकता है।आपको बता दें कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य आज श्रीराम के दर्शन कर शाम को वापस लौटेंगे। 

इस यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में बताया कि मंत्रियों के लिए अयोध्या जाना बहुत महत्वपूर्ण है। जो भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए सरकारी योजना का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी को बधाई दी और इस यात्रा को भगवान राम के प्रति आदर का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद सरकार देवस्थानों के विकास में तेजी से काम करेगी। सीएम मोहन ने बताया कि मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को जोड़कर मंत्रिमंडलीय उप-समिति बनाई जाएगी। इस समिति में विभागों के प्रभारी अधिकारी होंगे। वे यहां भगवान राम के धाम सहित प्रमुख देवस्थानों में धर्मशालाओं के विकास की बात की और राज्यों को अपने देवालयों की धर्मशालाओं के विकास के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री परिषद के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।