Bharat Jodo Nyay Yatra: महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

Bharat Jodo Nyay Yatra:महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

Bharat Jodo Nyay Yatra: महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

शिवपुरी। Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज शिवपुरी पहुंची थी। जहां उन्होंने रोड शो कर खुली जीप से ही संबोधित देते हुए केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि आज कहा कि देश में महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे तीन प्रमुख मुद्दें हैं। लेकिन इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का ध्यान इन मुद्दों से भटकाने का काम किया जा रहा है।

देश में तीन प्रमुख मुद्दे हैं। बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार

गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यहां अपने संबोधन में कहा कि आज देश में तीन प्रमुख मुद्दे हैं। बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार। लेकिन इन मुद्दों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन मुद्दों से ध्यान हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं जीएसटी लागू करके गरीबों की जेब से ज्यादा पैसा निकाला जा रहा है। जबकि अमीरों की जेब से बहुत कम राशि निकलती है। इसी प्रकार से जरूरतमंदों को पर्याप्त नौकरियां भी नहीं मिल पा रही हैं एवं सेना में भी अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। गांधी ने कहा कि इन सब मुद्दों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।  आपको बता दें कि इस संबोधन के बाद राहुल गुना के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी का कल का कार्यक्रम

5 मार्च को सुबह 8:00 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत होगा, 9:30 बजे सारंगपुर में स्वागत होगा। फिर दोपहर 11:30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा और वहीं राहुल गांधी परीक्षार्थियों से संवाद करेंगे। शाम 5 बजे उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो होगा। रात 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम होगा।