Shahdol: पटवारी हत्याकांड के बाद भी माफिया बेखौफ, रेत के बाद अब मुरूम मिट्टी का खनन करते ट्रैक्टर और खउइ जब्त
Shahdol: पटवारी हत्याकांड के बाद भी माफिया बेखौफ, रेत के बाद अब मुरूम मिट्टी का खनन करते ट्रैक्टर और खउइ जब्त
Shahdol: कुछ दिनों पहले, शहडोल में रेत माफिया ने एक पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन देखा जा रहा है कि माफियाओं में पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है।
अब, सुखाढ सोन नदी से रेत की बजाय, माफिया मुरूम मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है। माफिया जेसीबी मशीन के साथ मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। एक गांववाले ने इस घटना की सूचना पुलिस को पहुंचाई। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त किया और चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि माफिया रवि प्रकाश कोल, राजेन्द्र प्रसाद बैश, कमलेश कुमार बुनकर, और पंकज कुमार बैश के खिलाफ धारा-379, 414, और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
जब्त किए गए वाहन
जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-18 एबी-0766 और जेसीबी क्रमांक एमपी-19 जीए-4744 शामिल हैं। देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इन वाहनों के अलावा भी कई और वाहनों की जानकारी पुलिस को मिली है, जिन्हें जांच के बाद जब्त किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Newsdesk