पाक पीएम शहबाज शरीफ की धमकी, ‘हम पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार, लेकिन पानी रोका तो देंगे जोरदार जवाब’...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के साथ ही सेना भी एक्शन में हैं। हमले में शामिल संदिग्ध आतंकियों और उनके मददगारों के घर तोड़े जा रहे हैं। वहीं, भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है।

पाक पीएम शहबाज शरीफ की धमकी, ‘हम पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार, लेकिन पानी रोका तो देंगे जोरदार जवाब’...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस बीच, पड़ोसी देश की कुछ हरकतें आग में घी का काम कर रही हैं।पाकिस्तान ने सीमा पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बीती रात सीमा से सटी चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को सेना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पीएम शरीफ ने कहा, हम भारत में पर्यटकों पर हुए हमले की किसी भी निष्पक्ष जांच में भाग लेने के लिए तैयार हैं। शांति हमारा लक्ष्य है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हम दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल बंटवारे समझौते के किसी भी भारतीय उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। 

पीएम पहले ही कह चुके थे -  कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की कि भारत पहलगाम नरसंहार में शामिल हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा। इसके लिए हत्यारों का दुनिया के छोर तक पीछा करेगा।