West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा-'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए नौटंकी शो कर रही

Mamata Banerjee targeted BJP: देश में राम मंदिर पर सियासत फिर गर्मा गई है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का 'प्राण प्रतिष्ठा' (उद्घाटन) होना है, जिसमें PM नरेंद्र मोदी और सूबे के CM योगी आदत्यनाथ के साथ करीब 6 हज़ार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, लेकिन पक्षिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगी। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चल रही लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का नौटंकी शो रच रही है।  टृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि अन्य समुदायों को छोड़ देते हैं। उनका समर्थन नहीं करतीं हैं।

जॉयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर लोगों को बाँटने में उन्हें विश्वास नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उन उत्सवों में भरोसा करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं।" उनके अनुसार, भाजपा न्यायालय के मार्गदर्शन का पालन कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से शो बना रही है। उन्होंने कहा, "मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं करती।"