NEPAL:नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें
सिटीटुडे :नेपाल में आज सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दोनों बसें नदी में बह गईं।
सिटीटुडे :नेपाल में आज सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दोनों बसें नदी में बह गईं।
नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। दोनों बसों के चालकों समेत सभी लापता हैं। माना जा रहा है कि लापता लोगों में सात भारतीय भी शामिल हैं।
चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में कुल 63 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर सिमलताल इलाके में हुई। खराब मौसम के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
खराब मौसम के कारण राहत-बचाव कार्य में बाधा :
जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव कर्मी घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के गिर जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।"
Newsdesk