Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को सीएम मोहन यादव ने दी सौगात, जारी की गई लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को सीएम मोहन यादव ने दी सौगात, जारी की गई लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त
8th installment of Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को आज बड़ी खुशखबरी मिली है. आज सीएम मोहन यादव 10 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत महिलाओं के खाते में सीधे 1250 रुपए जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि इसके लिए वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है. आज सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल से सिंगल क्लिक से कर महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की है।
आज, डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने का कार्य किया है। इसके संबंध में, प्रशासन ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को 8 जनवरी तक पात्र और अपात्र हितग्राहियों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए थे। सीएम मोहन यादव ने पहले ही इस घोषणा की है कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे, जिसमें 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभ होगा।
जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा 11 और 12 जनवरी को महिलाओं और युवाओं के लिए दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत, विवेकानंद रॉक मेमोरियल का 150 युवतियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा, जिलों के प्लैनिटेनियम और ऑब्जर्वेटरी में स्टडी टूर, परंपरागत खेतों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। साथ ही, मकर संक्रांति के अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन भी होगा जिससे युवाओं को आधुनिक विज्ञान से जोड़ा जाएगा।
Newsdesk