MP Budget Session 2026: 4.65 लाख करोड़ का महाबजट, 18 फरवरी को बड़ा ऐलान

1 / 1

1.

भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हुई। कार्यवाही के आरंभ में छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, इसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने सरकार की विकास उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संकल्प पत्र 2023 के वादों पर हुई प्रगति का उल्लेख किया। सदन में विभिन्न दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। राज्यपाल का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।

16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 3478 प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे, जो मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट होगा। अनुमान है कि बजट का आकार 4.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

सरकार स्वास्थ्य, पोषण, किसान, युवा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस करेगी। ‘सीएम केयर’ योजना के तहत सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार, नए मेडिकल कॉलेज, 1.40 करोड़ बच्चों को मिड-डे मील में टेट्रा पैक दूध, सिंचाई क्षमता वृद्धि, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, 50 हजार नौकरियां और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसी घोषणाएं संभव हैं। पहली बार रोलिंग बजट के जरिए तीन वर्षों की वित्तीय रूपरेखा भी पेश की जाएगी।