Ayodhya Airport: अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा करेगा CISF, जानें कितने जवान होंगे तैनात ? ...

Ayodhya Airport: अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा करेगा CISF, जानें कितने जवान होंगे तैनात ? ...

Ayodhya Airport: अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा करेगा CISF, जानें कितने जवान होंगे तैनात ? ...

Ayodhya Airport: रामभक्तों का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है, क्योंकि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इसी बीच भगवान राम की नगरी अयोध्या को गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्यूरिटी फोर्स) के हाथों सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के 150 से अधिक सशस्त्र सुरक्षा कमांडो को सौंपी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है,कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस आश्य की मंजूरी दी है।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, 'अयोध्याधाम', देश के 68वें नागरिक हवाई अड्डे के रूप में है और इसे केंद्रीय बल के विशेष विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) द्वारा सुरक्षित किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सीआईएसएफ अयोध्या हवाई अड्डे को आतंकवाद विरोधी और विध्वंस रोधी सुरक्षा प्रदान करेगा। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 में किया था।

सूत्रों के अनुसार वाई अड्डे पर खतरे की आशंका को देखते इसकी सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे सौंपी जाएगी। सीआईएसएफ बल हवाई यात्रीयों और उनके सामान की जाँच करेगा और पूरे हवाई अड्डे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, जैसा कि यह अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर करता है। उन्होंने बताया कि अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा एक डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी की कमान के तहत 150 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों की एक सशस्त्र टुकड़ी को मंजूरी दी गई है।