एयर इंडिया हादसे और युद्ध संकट से बीमा प्रीमियम में भारी उछाल की आशंका, इंडिगो को लग सकता है अरबों का झटका

एयर इंडिया हादसे और युद्ध संकट से बीमा प्रीमियम में भारी उछाल की आशंका, इंडिगो को लग सकता है अरबों का झटका

नई दिल्ली

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के लिए आने वाला महीना आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एविएशन बीमा प्रीमियम में अचानक 30% से 50% तक की वृद्धि संभव है. इसका कारण एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़े भारी-भरकम बीमा दावों और ईरान-इज़राइल जैसे युद्ध संकट से उपजा वैश्विक बीमा दबाव है.

यह सिर्फ एक कंपनी की आंतरिक वित्तीय चुनौती नहीं है, बल्कि पूरे भारतीय एविएशन क्षेत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है.

इंडिगो का 20 अरब डॉलर का बीमा दायरा

मार्च 2025 तक इंडिगो के पास 437 विमानों का बेड़ा था, जिनमें मुख्य रूप से Airbus A320 और A321 जैसे नैरो-बॉडी विमान शामिल हैं.

हर विमान की बीमा वैल्यू: $30–$45 मिलियन

 कुल बीमा कवरेज: लगभग $20 बिलियन     

वार्षिक बीमा प्रीमियम: $14–15 मिलियन

यह बीमा न्यू इंडिया एश्योरेंस के नेतृत्व में तैयार किया गया था, जिसमें ICICI लोम्बार्ड जैसी घरेलू कंपनियां शामिल थीं. पुनर्बीमा लंदन के बाजार में कराया गया था.

एयर इंडिया हादसे ने बदल दिया समीकरण

हाल ही में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे इंश्योरेंस सिस्टम को हिला दिया है.

हुल (Hull) और लायबिलिटी क्लेम्स की अनुमानित सीमा: $120–200 मिलियन

 यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा एविएशन इंश्योरेंस पेआउट बन सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह क्लेम वैश्विक बीमाकर्ताओं तक जाता है, तो वे भारत जैसे उभरते बाजारों में जोखिम मूल्यांकन और प्रीमियम दरों को ऊंचा कर सकते हैं.

एक हादसा और पूरा सिस्टम संकट में

एयर इंडिया हादसा केवल एक तकनीकी चूक नहीं था, इसका प्रभाव पूरे भारतीय एविएशन सेक्टर की बीमा नीति और वित्तीय स्थिरता पर पड़ रहा है.

इंडिगो, जो कम लागत वाले संचालन के लिए जानी जाती है, इस बीमा प्रीमियम वृद्धि से आर्थिक दबाव में आ सकती है.

यदि युद्ध संकट और वैश्विक बीमा बाजार की सख्ती बनी रही, तो आने वाले समय में एयर टिकट की कीमतें, विमानों की उड़ान क्षमता और यात्रियों की सुरक्षा लागत – सब कुछ प्रभावित हो सकता है.