तेलंगाना दुर्घटना पर मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने का ऐलान

तेलंगाना दुर्घटना पर मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने का ऐलान

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुयी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को दो- दो लाख रूपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।
श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में दुर्घटना में हुई जन-हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को पचास -पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।”
यह दुर्घटना विकाराबाद-हैदराबाद खंड पर मिर्जागुडा-खानपुर रोड पर चेवेल्ला के पास सुबह करीब आठ बजे तब हुई जब बजरी से लदा एक ट्रक एक दोपहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सरकारी बस से टकरा गया जिसके परिणामस्वरूप 19 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।