एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल का शानदार प्रदर्शन!

एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल का शानदार प्रदर्शन!

एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल का शानदार प्रदर्शन! 
डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, भोपाल (म.प्र.) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय नेशनल आयुर्वेद क्विज प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आयुर्वेद महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एल.एन. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल की टीम –
दिव्या अहिरवार, श्रुति अग्रवाल, मनस्वी साहू, अंजलि और वत्सल टांक
ने आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार विवरण:
प्रथम पुरस्कार – रु. 50,000/- (PMT प्रवरा मेडिकल ट्रस्ट, महाराष्ट्र)
 द्वितीय पुरस्कार – रु. 25,000/- (शासकीय धन्वन्तरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उज्जैन)
तृतीय पुरस्कार – रु. 15,000/- + ट्रॉफी + प्रमाण-पत्र + आयुर्वेदिक पुस्तक
(एल.एन. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल)
एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
महाविद्यालय परिवार सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।