कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगा भोपाल, ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का रंगारंग आगाज़

कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगा भोपाल, ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का रंगारंग आगाज़
1 / 1

1. कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगा भोपाल, ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का रंगारंग आगाज़

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर खेल और संस्कृति के उत्सव का गवाह बनने जा रही है। ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ के शुभारंभ को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 27 जनवरी 2026, शाम 6:30 बजे से टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम खेल प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ मनोरंजन का भी बड़ा मंच बनेगा।

इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर तथा विधि मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग का मार्गदर्शन और प्रेरणा युवाओं के लिए संबल बनेगी। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

कार्यक्रम की खास आकर्षण होंगे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर, जो अपनी दमदार आवाज़ और सूफी अंदाज़ में लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस देंगे। संगीत और खेल का यह अनोखा संगम युवाओं के जोश को नई उड़ान देगा।

‘मध्यप्रदेश की जय, हम सब की विजय’ के संदेश के साथ यह आयोजन खेलों के माध्यम से एकता, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। शहर भर में लगे पोस्टर और होर्डिंग्स आयोजन की भव्यता और उत्साह को पहले ही दर्शा रहे हैं। भोपाल अब खेल, युवा शक्ति और सांस्कृतिक ऊर्जा के रंग में रंगने को तैयार है।