मां नर्मदा के दर पर सुनील आर्य, प्रदेश की खुशहाली और युवाओं के रोजगार की कामना

खेड़ीघाट में भक्ति भाव से झुके सुनील आर्य, युवाओं के भविष्य को लेकर की प्रार्थना
1 / 1

1. खेड़ीघाट में भक्ति भाव से झुके सुनील आर्य, युवाओं के भविष्य को लेकर की प्रार्थना

पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन जन्मोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य ने खेड़ीघाट पहुंचकर आस्था और जनहित का संदेश दिया। सुनील आर्य ने अपने साथियों के साथ विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया और चुनरी अर्पित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

पूजन के दौरान सुनील आर्य ने विशेष रूप से नर्मदा तटवर्ती निमाड़ अंचल के किसानों को याद करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की कि किसानों को भरपूर धन-धान्य, अच्छी फसल और आर्थिक मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि से ही प्रदेश आगे बढ़ सकता है।

सुनील आर्य ने युवाओं की बेरोजगारी को गंभीर विषय बताते हुए मां नर्मदा से प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवाओं को उनके ही जिले में रोजगार मिले, ताकि उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े।

इस अवसर पर सुनील आर्य ने प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने का भी निवेदन किया और कहा कि सरकार को नर्मदा किनारे बसे जिलों में उद्योग स्थापित कर रोजगार के नए अवसर पैदा करने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मां नर्मदा के जयकारों के साथ जनकल्याण की कामना की।