महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले! केरल और बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री बस से ₹3000 तक का फायदा

महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले! केरल और बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान, फ्री बस से ₹3000 तक का फायदा

देश के दो राज्यों से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केरल और पश्चिम बंगाल की नई सरकारों ने महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब वर्ग को राहत देने के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इन फैसलों के बाद लाखों महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, हर महीने नकद सहायता और कई नई सुविधाओं का फायदा मिलेगा।

बांग्लादेश में की महिलाओ के लिए की लागु किया 

पश्चिम बंगाल सरकार ने “अन्नपूर्णा योजना” शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार के मुताबिक यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी। जो महिलाएं पहले से “लक्ष्मी भंडार” योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें सीधे नई योजना में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं नई महिलाओं के लिए अलग पोर्टल शुरू किया जाएगा।

बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए राज्यभर में बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का भी बड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इससे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और गरीब परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

 क्या है केरल की नई सर्कार 

दूसरी ओर केरल की नई UDF सरकार ने भी महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने महिलाओं को KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है, जो 15 जून 2026 से लागू होगी।

केरल में कोनसे नए फैसले लिए गए महिलाओ के लिए 

केरल सरकार ने ASHA कार्यकर्ताओं की सम्मान राशि में ₹3000 प्रति माह बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को ₹1000 अतिरिक्त देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाई जाएगी।
सबसे खास फैसला बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने का है।

 सरकार का कहना है कि इससे वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुविधाओं में सुधार होगा।
दोनों राज्यों की सरकारों के इन फैसलों को महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आम लोगों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा