Indian Street Premier League:अमिताभ बच्चन बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मालिक, दो से नौ मार्च तक मुंबई में होगा
Indian Street Premier League:अमिताभ बच्चन बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मालिक, दो से नौ मार्च तक मुंबई में होगा
Indian Street Premier League: देश के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के मालिक बनने का एलान किया। इस मौके पर हुई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दो से नौ मार्च तक मुंबई में होगा।
इस टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें छह टीम हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर हैं। बच्चन ने कहा कि लीग का हिस्सा बनना उनके लिए एक नई शुरुआत है।
अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर अपनी खुशी और उत्साह का इजहार करते हुए कहा, "मैं बहुत उत्सुक हूं कि मुंबई टीम के मालिक बनने का मुझे यह अवसर मिला है। आईएसपीएल एक नई यात्रा का आरंभ कर रहा है और मैं इसमें भाग लेने के लिए तैयार हूं।" अमिताभ ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर लिखा, ''एक नया दिन और एक नया काम... मेरे लिए मुंबई की टीम के साथ बतौर मालिक जुड़ना सम्मान और सौभाग्य की बात है।
Newsdesk