141 Opposition MPs Suspended: शशि थरूर, सुप्रिया सुले सहित 49 सांसद आज हुए निलंबित
141 Opposition MPs Suspended: शशि थरूर, सुप्रिया सुले सहित 49 सांसद आज हुए निलंबित
141 Opposition MPs Suspended: प्रतिवर्ष होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से, आज मंगलवार को 49 और सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकार संसद से निलंबित सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। आज को जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है।
निलंबित किए गए सांसदों पूरे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। अगर दोनों सदनों के सांसदों के निलंबन की बात की जाए, तो लोकसभा से अब तक 95 सांसदों को निलंबित किया गया है, जबकि राज्यसभा में इस सत्र में 46 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इस निलंबन का मुख्य कारण है सत्र की कार्यवाही में उठे मुद्दों पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने का आरोप।
लोकसभा में निलंबित किए गए सांसदों में फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली जैसे नेता शामिल हैं, जिन्होंने सत्र में अपने पक्ष के मुद्दों पर राय रखते हुए हंगामा किया था।
सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने व्यक्त किया, "यह स्पष्ट है कि वे विपक्ष-मुक्त लोकसभा चाहते हैं, और वे राज्यसभा में भी कुछ ऐसा ही करेंगे... आज, अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, मैं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ, लेकिन जो भी उपस्थित थे, उन्हें शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है, जिसका अर्थ है कि वे बिना किसी चर्चा के अपने विधेयकों को पारित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है."
उनका तर्क दिखाता है कि निलंबित किए जाने वाले सांसदों को सत्र के कार्यवाही से बाहर रखना एक विपक्ष-मुक्त लोकसभा की स्थिति को बढ़ावा देने का प्रयास है, और उनके सुझाव के मुताबिक राज्यसभा में भी ऐसा किया जा सकता है।
Newsdesk