Paytm Crisis : Paytm पेमेंट बैंक के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा
Paytm Crisis : Paytm पेमेंट बैंक के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा
Paytm Crisis : पेटीएम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आरबीआई (RBI) द्वारा 31 जनवरी 2024 को बैन के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर एक खबर सामने आयी है। बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने आरबीआई के बैन के बाद इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे को कंपनी ने स्वीकार किया है।उन्होंने 1 फरवरी को इस्तीफा दिया था। इसके पीछे आरबीआई की बैन का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। जनवरी के अंतिम हफ्ते में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर बैन किया। आरबीआई ने कंपनी को 29 फरवरी तक का समय दिया। सरकार ने इस कंपनी के चीन से रिश्तों की जांच भी बिठाई है।जनवरी के अंतिम हफ्ते में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने पर बैन लगा दिया। इसके बाद सरकार ने इस कंपनी के चीन से संबंधों की जांच के निर्देश दिए हैं। उसके डायरेक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है।यहीं नहीं पिछले हफ्ते पेटीएम ने अपने ई-कॉमर्स बिजनेस का नाम बदलकर "पाई प्लेटफॉर्म्स" किया। कंपनी ने ऑनलाइन रीटेल कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिट्सिला का अधिग्रहण किया। आरबीआई के फैसले के बाद, पेटीएम में बदलाव देखे जा रहे हैं। एक सर्वे में पेटीएम से लोगों का भरोसा कम हो रहा है, और करीब 49% छोटे दुकानदार अब अन्य एप्स का उपयोग करने की सिफारिश कर रहे हैं।
Newsdesk