India Alliance Meeting: इंडिया' गठबंधन की आज चौथी बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर हो सकती है चर्चा
India Alliance Meeting: इंडिया' गठबंधन की आज चौथी बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर हो सकती है चर्चा
दिल्ली India Alliance Meeting:19 दिसंबर यानि की आज मंगलवार को होने वाली इस अहम बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए सीट के बंटवारे, रणनीति तय करने, और साझा जनसभाओं की योजना बनाने पर चर्चा होगी। कांग्रेस के हाल के चुनावों में हार के बाद, इस बैठक को और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में हार के कारण भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक दोपहर 3 बजे दिल्ली के अशोका होटल में होगी।
इस बैठक से पहले, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन 2024 के बाद किया जाएगा।"
"सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सकारात्मक एजेंडा बनाने, सीटों का बंटवारा करने, नई रणनीतियों की तैयारी करने, और साझा जनसभाओं की योजना बनाने के लिए मुख्य रूप से चर्चा की जा सकती है।
"ममता बनर्जी ने कहा, 'देर आए दुरुस्त आए.' यह पूछे जाने पर कि क्या ‘इंडिया' गठबंधन सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर कदम उठाने में देर कर रहा है। इस सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा, 'देर आए दुरुस्त आए.' टीएमसी प्रमुख ने कहा कि वह देश भर में गठबंधन सहयोगियों के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी बैठक की और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की है।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पहले गठबंधन की जो समितियां बनाई गई थीं, वो पर्दे के पीछे काम कर रही थीं और चुनाव की तैयारी की जा रही थी. तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी समूह में हर कोई अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय दल बहुत मजबूत हैं।
राजद नेता ने कहा, 'जहां भी क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वहां भाजपा कहीं नजर नहीं आती. ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां ‘इंडिया' गठबंधन के साथ हैं।
Newsdesk