सिंघम अगेन' के सेट से अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपना इंटेंस लुक

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' के सेट से अपना इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सिंघम अगेन' के सेट से अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपना इंटेंस लुक

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन लो लेकर काफी चर्चा में बने हुए है ,बता दे बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्राफ,अर्जुन कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में अर्जुन का अलग अवतार नजर आने वाला है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म सिंघम अगेन के सेट से एक बिहाइंड द सीन से  फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने को मिल रही है।

आपको बता दे अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से अपना इंटेस लुक शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘शूट लाइफ!! #सिंघम अगेन।बता दे डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.