नेशनल सिनेमा डे पर दिखा 'युधरा' का कमाल जुटाए 4.52 करोड़
फिल्म युद्रा ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। युधरा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, नेशनल सिनेमा डे पर 99 की टिकट कीमतों का पूरा फायदा उठाते हुए पहले दिन 4.52 करोड़ की शानदार कमाई की.
फिल्म युद्रा ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। वहीं, स्त्री 2 और गोट भी इन दिनों थिएटर में प्रदर्शित हो रही हैं। सभी फिल्मों में स्त्री 2 सबसे अच्छी कमाई कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म अब तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।वही,सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर इस फिल्म ने नेशनल सिनेमा डे पर 99 की टिकट कीमतों का पूरा फायदा उठाते हुए पहले दिन 4.52 करोड़ की शानदार कमाई की. पहले दिन युद्रा की इस मजबूत शुरुआत ने फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत दिया है, लेकिन अब वीकेंड पर जब टिकट के नियमित दाम वापस आ गए हैं, तब देखना होगा कि अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं.
आपको बता दे सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल अभिनीत युद्रा की फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। इससे पहले वह साल 2017 की फिल्म मॉम का निर्देशन कर चुके हैं।
Newsdesk