MP Politics:शिवराज सिंह चौहान ने की BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, कहा...जो काम दिया जाएगा, मैं वो करूंगा
MP Politics: शिवराज सिंह चौहान ने की BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, कहा...जो काम दिया जाएगा, मैं वो करूंगा
MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। शिवराज ने एक घंटे से अधिक की मुलाकात के बाद ताजगी भरी मुस्कान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। शिवराज ने इस तस्वीर के साथ लिखा - "सेवा ही संकल्प है।" इस मुलाकात के बाद शिवराज ने कुछ संकेत जरूर दिए, लेकिन उन्होंने नई जिम्मेदारी के बारे में सीधा जवाब नहीं दिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण और जनसेवा के विषय में चर्चा हुई। 'सेवा ही संकल्प है' के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं।
मुलाकात के बाद शिवराज ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, कि उनकी नई जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने कुछ संकेत जरूर दिए। शिवराज ने कहा, "जो पार्टी तय करेगी, हम उस रूप में कार्य करेंगे। और सेवा तब तक करेंगे। जब तक पार्टी की आदेश होगी।
शिवराज को केंद्र में या राज्य में कौन-कौन सी जिम्मेदारियां मिलेंगी, इसका उत्तर उन्होंने नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा, "जो पार्टी तय करेगी, हम वही करेंगे।हम राज्य में भी रहेंगे, केंद्र में भी रहेंगे। जब यह पूछा गया कि वह क्या चाहते हैं तो शिवराज ने हंसेत हुए कहा, 'मैं मेरे बारे में सोचता नहीं। जो अपने बारे में सोचता है वह अच्छा इंसान नहीं होता है। जब आप बड़े मिशन के लिए काम करते हैं तो पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे।'
शिवराज सिंह ने भारत संकल्प यात्रा का हिस्सा बनने का निर्णय किया है और दक्षिण भारत के राज्यों में यात्रा करेंगे। हालांकि, उन्होंने खंडन किया कि उन्हें दक्षिण भारत की जिम्मेदारी दी गई है। नड्डा से हुई मुलाकात के बाद, शिवराज ने बताया कि वह भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल लौटेंगे, लेकिन इसके बाद वे दिल्ली में मिलेंगे। उन्होंने कहा, "आज भाजपा विधायक दल की बैठक है, मुझे वहां मौजूद रहना आवश्यक है। फिर मैं आपसे बार-बार मिलता रहूंगा।"
शिवराज सिंह चौहान, जो डेढ़ दशक से अधिक समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे, ने हाल ही में सीएम पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। इस बदलाव के बाद, शिवराज सिंह के भविष्य के बारे में विभिन्न अटकलें हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि कुछ और उन्हें संगठन में बड़ा कद दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Newsdesk