नीट पेपर लीक मामले में दो लोगों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, बिहार के बाद महाराष्ट्र में मची खलबली

नीट पेपर लीक का मामला पूरे देश में चर्चा में है. इस मामले के तार अब बिहार के बाद महाराष्ट्र तक पहुंच गए हैं. राज्य की नांदेड़ एटीएस की टीम ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

नीट पेपर लीक मामले में दो लोगों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, बिहार के बाद महाराष्ट्र में मची खलबली

नीट पेपर लीक का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है . इस मामले को लेकर एक खबर सामने आई है , अब बिहार के बाद महाराष्ट्र में खलबली मच रही है . महाराष्ट्र  नांदेड़ एटीएस  टीम ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार हुआ दोनों लोग जिला परिषद के शिक्षक हैं.

जानकारी के मुताबिक़,' इनमें से एक लातूर में और दूसरा सोलापुर में काम करता है. एटीएस की टीम दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है. इस जांच में कुछ और गंभीर जानकारियां सामने आएंगी. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय  ने आज 23 जून होने वाली NEET-PG परीक्षा को आगे बढाने का बड़ा फैसला लिया है। जानकारी मिली है कि नांदेड़ एटीएस को दिल्ली पुलिस की तरफ से अलर्ट किया गया था. उसके बाद एटीएस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया है. अब एटीएस उनसे पेपर लीक को सवाल-जवाब करने वाली है. उनसे बिहार और गुजरात में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से संबंधों को लेकर भी पूछताछ की जा सकती है.