आम आदमी पार्टी भी देने वाली है INDIA गठबंधन को झटका?... जानिए क्यों

आम आदमी पार्टी भी देने वाली है INDIA गठबंधन को झटका?... जानिए क्यों

आम आदमी पार्टी भी देने वाली है INDIA गठबंधन को झटका?... जानिए क्यों
नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है,वो स्पष्ट कह चुकी हैं कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। जो INDIA गठबंधन को एक झटका है। लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी पार्टियां लोकसभा सीटों पर अपने दम पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में  है।

AAP पंजाब में कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सकती है। क्योंकि जानकारी के मिताबिक अरविंद केजरीवाल ने आम चुनाव अकेले लड़ने के आप की पंजाब इकाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बारे में आम आदमी पार्टी द्वारा औपचारिक घोषणा का इंतजार है।ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि तृणमूल कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन नहीं है और पश्चिम बंगाल में वह अपनी पार्टी को अकेले ही चुनाव लड़ाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है और बंगाल में वह बीजेपी को अकेले ही हराएंगी।