Budget Session 2024 : राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरु हुआ बजट सत्र, गिनाईं केन्द्र की उपलब्धियाँ
Budget Session 2024 :राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरु हुआ बजट सत्र, गिनाईं केन्द्र की उपलब्धियाँ
नई दिल्ली।Budget Session 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के लिए मोदी सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। साल के पहले तथा इस कार्यकाल के अंतिम सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के जरिए भारत सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए देश की जनता के समक्ष यह संदेश भी दिया कि मोदी सरकार ने कैसे भारत में परिवर्तन किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा- कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक महसूस हो रही है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण की सदियों पुरानी आकांक्षा के पूरे होने का जिक्र करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अलावा विकास और आर्थिक प्रगति का भी उन्होंने उल्लेख किया। राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करने के लिए सरकार की मुक्त कंठ से सराहना भी की। राष्ट्रपति ने कहा- कि पेपर लीक तथा उन उन्य समस्याओं का भी हल निकाला जो समाज को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए उनसे निपटने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने कहा की सरकार इसी सत्र में विधेयक भी लाने वाली है।
यहां गौरतलब है, कि वर्तमान लोकसभा का यह अंतिम सत्र है इसलिए देखना होगा कि मोदी सरकार इस दौरान किन महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवा कर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करती है। वहीं इस सत्र में अंतरिम बजट भी पेश होना है। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी। बताया जा रहा है। कि बजट के जरिए मतदाताओं को लुभाने के कई बड़े प्रयास किये जाएंगे। बजट सत्र की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलकर साफ कर दिया, कि सरकार पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ चुकी है। उन्होंने सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि हुड़दंग करना जिनका स्वभाव बन गया है। ऐसे सभी सांसदों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बात करें तो, उन्होंने सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हुड़दंग, नकारात्मकता और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को लोकतंत्रप्रेमी याद नहीं रखेंगे और उनके लिए यह बजट सत्र पश्चाताप का भी अवसर है।सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। जबकि नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी। जानकारी के अनुसार संसद के इस सत्र का समापन नौ फरवरी को होना निर्धारित है।
Newsdesk