Bhupesh Baghel: बिहार में चुनावी सियासत के बीच पूर्व CM बघेल को मिला नया जिम्मा, गतिविधियों पर नजर रखने जाएंगे बिहार

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी गतिविधियों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नई जिम्मेदारी कांग्रेस की प्रयासों को और भी मजबूत करने का प्रयास है। जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार राजनीति में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को सुनिश्चित करना है। भूपेश बघेल को इस रूप में चुना गया है। क्योंकि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूमिका मजबूत हुई है,और वे राजनीतिक दक्षता और अनुभवी है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के साथ बिहार की अन्‍य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल आज रायपुर से नई दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे। वहां से बघेल सीधे बिहार रवाना होंगे। इसके साथ ही, उन्हें बिहार में कांग्रेस की रणनीति को समझने और पार्टी की प्रदर्शन की गतिविधियों का मूल्यांकन करने का भी कार्य होगा।