Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने राज्य सरकार पर 35 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को लिखा पत्र
Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने राज्य सरकार पर 35 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को लिखा पत्र
Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बताया है कि आवास योजना के तहत आधिकारिक प्रोजेक्ट के लिए जमीन के अधिग्रहण में लगभग 35,141 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण ने इस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर आवास योजनाओं के वित्तीय अनियमितता पर चर्चा की है। इस पर सत्ताधारी दल के एक विधायक ने जांच की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पत्र में यह भी दावा किया गया है कि इस अनियमितता की साजिश आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार द्वारा रची गई है। उन्होंने गरीबों को सही समय पर उपयुक्त आवास प्रदान करने की अपील की है और वित्तीय अनियमितता के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि कृत्रिम तौर पर जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ा दी गई हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीन के मालिकों को कम रकम में भुगतान किया गया है और सत्ताधारी दल के नेताओं ने अतिरिक्त पैसों को अपनी जेब में डाला है।
Newsdesk