Uttar Pradesh Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने उतारा 8वां उम्मीदवार, मुश्किल में फंसी सपा की तीसरी सीट
Uttar Pradesh Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने उतारा 8वां उम्मीदवार, मुश्किल में फंसी सपा की तीसरी सीट
Uttar Pradesh Rajya Sabha Elections:यूपी के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ का नामांकन किया है। इससे पहले बीजेपी ने सात अन्य उम्मीदवारों का ऐलान किया था। साथ ही सपा भी तीन उम्मीदवारों को नामांकित कर चुकी है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की तीसरी सीट फंसने की संभावना है।आपको बता दें कि राज्यसभा की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है।
तीसरी सीट जीतने के लिए सपा को 3 वोट की जरुरत
सपा को तीन राज्यसभा सीटों के लिए 111 वोट चाहिए। लेकिन उसके पास 108 वोट हैं। एक विधायक जेल में हैं और एक दूसरा नाराज है। इससे सपा के पास केवल 106 वोट रहेंगे। कांग्रेस के दो वोट सपा को मिले तो भी उनके पास केवल 108 वोट होंगे। तीन वोट कमी होगी
बीजेपी के पास 10 वोटों की कमी
सूत्रों के मुताबिक आठवीं राज्यसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी के पास 10 वोटों की कमी है। आज बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ ने अपना नामांकन किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 252 विधायक हैं। जिन्हें कई सहयोगी दलों का समर्थन मिला है। इसमें अपना दल-सोनेलाल, निषाद पार्टी, एसबीएसपी और आरएलडी शामिल हैं। इसके अलावा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो विधायकों का भी बीजेपी को समर्थन मिलेगा।
पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों से खुश नहीं
खबरों के अनुसार समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार पल्लवी पटेल अपने समर्थकों से खुश नहीं हैं, और यह संभव है। कि वे वोटिंग के दौरान उनका समर्थन न करें। इसे ऐसा जाना जा रहा है कि पल्लवी पटेल को जया बच्चन और आलोक रंजन के उम्मीदवारी निर्धारण से असंतुष्टि है। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को अपने उम्मीदवार के रूप में चुना है। मतदान 27 फरवरी को होगा। जो कि चुनाव की स्थिति है। आज नामांकन की अंतिम तिथि है।
Newsdesk