Amit Shah On CAA: लोकसभा चुनाव के पहले लागू होगा CAA, ये कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा : शाह
Amit Shah On CAA: लोकसभा चुनाव के पहले लागू होगा CAA, ये कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा : शाह
Home Minister Amit Shah On CAA: हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने CAA अधिनियम को लेकर कांग्रेंस पर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने CAA को लागू करने का वादा किया था। लेकिन अब क्या हुआ कांग्रेस अपनी बात से पलट गई है। अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार ने CAA को लागू करने का वादा किया था। जब कई देशों में अल्पसंख्यक लोगों पर अत्याचार हो रहे थे। तो कांग्रेस ने रिफ्यूजियों को भरोसा दिलाया था। कि वे भारत आ सकते हैं। उन्हें यहां की नागरिकता मिलेगी। लेकिन अब कांग्रेस अपनी बात से मुकर रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को प्रभाव से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि CAA देश का अधिनियम है, और इसे हम यकीनन नोटिफाई करेंगे। इसे चुनाव से पहले नोटिफाई किया जाएगा। और उससे पहले ही इसे लागू किया जाएगा। ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे देश के अल्पसंख्यक समुदायों खासतौर पर मुस्लिम समुदाय को उकसाया जा रहा है। CAA किसी की नागरिकता को छीनने का अधिकार नहीं देता। क्योंकि इसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। CAA एक ऐसा अधिनियम है। जो बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से अत्याचारित रिफ्यूजियों को नागरिकता प्रदान करेगा। हालांकि आपको बता दें कि दिसंबर 2019 में संसद द्वारा सीएए के पारित होने और उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
Newsdesk