Viksit Bharat Viksit Gujarat: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया
Viksit Bharat Viksit Gujarat: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया
Viksit Bharat Viksit Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत 1,411 करोड़ की लागत से 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया। साथ ही लाभार्थियों से बात कर उनके विचारों को जाना। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री , सांसद, विधायक के साथ ही स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल रहें।
आपको बता दें कि इसके पहले भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G Yojana) के एक लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM Janman Yojana) के तहत पहली किस्त जारी कर चुके है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) को ग्रामीण क्षेत्रों में 2022 तक ‘सभी के लिए आवास’ प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप तैयार किया गया है। इस योजना का लक्ष्य सभी कच्चे और जीर्ण-शीर्ण घरों में रहने वाले सभी आवासहीन गृहस्वामियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक पक्का घर उपलब्ध कराना है।
Newsdesk