LokSabha Elections: अभिनेता कमल हासन नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव...
LokSabha Elections: अभिनेता कमल हासन नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव...
Kamal Haasan Not Contest LS Elections: हाल ही में खबर आई है कि तमिल सुपरस्टार कमल हासन आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।कमल हासन मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष है। लेकिन वह इन चुनावों में भाग नहीं लेंगे। हालांकि द्रमुक कमल हासन को कोयंबटूर लोकसभा सीट से मैदान में उतारना चाहते थे। लेकिन माकपा इस बात पर अड़ी है। कि वह कोयंबटूर सीट नहीं छोड़ेगी। इसी कारण ऐसा माना जा रहा है। कि कमल हासन को गठबंधन से राज्यसभा सीट दी जाएगी। द्रमुक ने अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से भी अपनी एक सीट एमएनएम के लिए छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन कांग्रेस ने अभिनेता कमल हासन को कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है। फिलहाल कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।
सूत्रों की मानें तो चूंकि कमल हासन का मुद्दा सुलझ गया है।देखना यह होगा कि द्रमुक गठबंधन अब अगले कुछ दिनों में अपनी सीट-बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। हासन सिर्फ द्रमुक गठबंधन के स्टार प्रचारक होंगे। इसका कारण यह है। कि उनकी पार्टी औपचारिक रूप से गठबंधन में शामिल हो गई है। जिसको लेकर राजनीतिक विश्लेषक जॉर्ज अब्राहम ने आईएएनएस से कहा कि यह अच्छा फैसला है। कि कमल हासन चुनाव लड़ने की बजाय स्टार प्रचारक बनेंगे। अब्राहम ने कहा, “चुनाव प्रचार में वह द्रमुक के लिए कीमती होंगे.”
Newsdesk