Mandi Lok Sabha Seat: 150 लोकसभा सीटों पर भाजपा जल्द उतारेगी उम्मीदवार, कंगना को भी मिल सकता है टिकट

नई दिल्ली।Mandi Lok Sabha Seat: आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा हर एक सीट पर मंथन कर रही है। हारी हुई सीटों को झटकने की रणनीति पर काम चल रहा है। अबकी बार 400 पार का नारा साकार करने के लिए भाजपा उन सीटों पर ज्यादा ध्यान दे रही है जिस पर चुनौतियां ज्यादा है। ऐसी ही करीब 150 सीटें हैं। जिनके लिए बहुत जल्द भाजपा अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। लेकिन भाजपा उन्हें शायद ही हिमाचल से चुनाव लड़वाए। इसके अलावा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा का नाम भी चर्चा में चल रहा है। इसके अलावा तलबगारों की बात की जाए तो उनकी भी एक लंबी सूची है।