डबल इंजन सरकार की बदौलत यूपी की बदली तस्वीर, रेड टेप कल्चर बना रेड कार्पेट कल्चर : मोदी

डबल इंजन सरकार की बदौलत यूपी की बदली तस्वीर, रेड टेप कल्चर बना रेड कार्पेट कल्चर : मोदी

डबल इंजन सरकार की बदौलत यूपी की बदली तस्वीर, रेड टेप कल्चर बना रेड कार्पेट कल्चर : मोदी

लखनऊ।Uttar Pradesh Global Investors Summit: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओ का  शुभारंभ करते हुए कहा कि बीते सात वर्षों में यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना है। सात आठ वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा। पहले चारों तरफ अपराध, दंगे, छीना-झपटी... यहीं खबरें आती रहती थी। लेकिन बीते सात वषो में यूपी में अपराध कम तो हुआ है। उस दौरान अगर कोई कहता कि यूपी को विकसित बनाएंगे तो कोई सुनने को भी तैयार नहीं होता था। आज लाखों-करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश की धरती पर उतर रहा है। जो भाजपा की डबल इंजन सरकार से मुमकिन हुआ है। भाजपा के कार्यकाल में पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है।

डबल इंजन सरकार से सबसे तेज प्रगति

व्यापार विकास और विश्वास का माहौल बना है। डबल इंजन सरकार ने दिखाया है। कि बदलाव की नीयत है। तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। यूपी में एक्सपोर्ट दो गुना हो चुका है। बिजली उत्पादन की दिशा में उत्तर प्रदेश सबसे तेज गति से काम से कर रहा है। यूपी वो राज्य है जहां देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे है। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। देश की पहली रैपिड रेल यूपी में चल रही है। वेस्टर्न डेडीकेट रेल कारिडोर और ईस्टर्न डेडीकेटेड रेल कारिडोर भी यूपी से होकर गुजरता है। इससे यूपी में आवाजाही आसान हो रही है। ट्रांसपोर्टशन सस्ता हुआ है। आज दुनिया में कहीं भी जाये, वहां भारत को लेकर सकारात्मकता दिख रही है। हर देश भारत की ग्रोथ इकोनामी को लेकर आश्वस्त है। भरोसे से भरा हुआ है। देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है।

मध्यम वर्ग के लिए बनें चार करोड पक्के घर 

मध्यम वर्गीय की बात करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिये चार करोड पक्के घर बनाये है, लेकिन शहरों रहने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को अपना आशियाना बनाने के लिये साठ हजार करोड रुपये की मदद भी की है। शहरों में रहने वाले 32 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों को ब्याज में छूट मिली है। इनमें डेढ लाख परिवार यूपी के है। आयकर में छूट का लाभ भी मध्यम वर्गीय को मिला है। 2014 से पहले दो लाख रूपये की आय पर आयकर लगता है लेकिन अब सात लाख की आय पर आयकर नहीं देना पड़ता। इससे मध्यम वर्गीय के हजारों करोड रुपये बचे है। डबल इंजन सरकार का मकसद है। कि कोई भी लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। हमने यूपी में ईज आफ लिविंग और ईज आफ डूइंग बिजिनेस पर समान बल दिया है।
 

पीएम स्वनिधि योजना लेकर आई हमारी सरकार 

मोदी ने कहा कि शहरों में जो हमारे रेहड़ी-पटरी वाले भाई बहन होते हैं, उनके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा। हमारी सरकार इन लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना लेकर आई है। अब तक देश भर के रेहड़ी-पटरी वालों को 10 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

 यूपी में भारत का सबसे बड़ा टूरिज्म हब बनने का सामर्थ्य

यूपी में भारत का सबसे बड़ा टूरिज्म हब बनने का सामर्थ्य है। आज देश का हर व्यक्ति वाराणसी और अयोध्या आना चाहता है। हर दिन लाखों लोग इन स्थानों पर दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस कारण यूपी में छोटे उद्यमियों, एयरलाइन्स कंपनियों, होटल, रेस्टोरेंट वालों के लिए अभूतपूर्व अवसर बन रहे हैं। मैं देश के सभी टूरिस्टों से आग्रह करता हूं कि आप जब टूर पर जाने के लिए बजट बनाएं, तो उसमें से दस प्रतिशत बजट जिस जगह पर जा रहे हैं, वहां से कुछ न कुछ खरीदने के लिए रखें।