ground breaking ceremony: मोदी ने बदली उद्योगपतियों और राजनेताओ के गठजोड़ की अवधारणा : राजनाथ

ground breaking ceremony: मोदी ने बदली उद्योगपतियों और राजनेताओ के गठजोड़ की अवधारणा: राजनाथ

ground breaking ceremony: मोदी ने बदली उद्योगपतियों और राजनेताओ के गठजोड़ की अवधारणा : राजनाथ

लखनऊ।ground breaking ceremony: लखनऊ के सांसद होने के साथ-साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व के दूरदर्शी नेता है। उनकी सोच उन्हे अन्य नेताओं से अलग बनाती है। जहां आम जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्यायों की ओर ध्यान दिलाते हैं। वहीं मोदी की सोच समाधान की होती है। राजनाथ ने कहा कि एक दशक पहले तक राजनेताओं और उद्योगपतियों के बीच गठजोड़ को संदेह की नजर से देखा जाता था और खतरे की घंटी माना जाता था। लेकिन मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुये इस धारणा को बदलना शुरु कर दिया और उद्योगपतियों की मदद से गुजरात में विकास की गंगा बहा दी थी और अब जब मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं तो उद्योगपति और राजनेता मिल कर देश के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है।

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। योगी सरकार के द्वारा जो प्रयास किये है उसकी परिणित आज आयोजित हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। और उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।