Up news: यूपी में गौहत्या के मामले में गिरफ्तार हो रहे हिंदू संगठन के नेता
Up news: यूपी में गौहत्या के मामले में गिरफ्तार हो रहे हिंदू संगठन के नेता
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में हिंदू संगठन के लोग ही गाय कटवाने के आरोप में गिरफ्तार हो रहे हैं। पिछले साल आगरा में रामनवमी के दिन गाय कटवाकर दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में हिंदू महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जितेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार किया था। बरेली में करणी सेना के जिलाध्यक्ष के गौहत्या कराने के मामले के खुलासे के बाद बजरंग दल के जिला प्रमुख गौहत्या में फंसे हैं। मुरादाबाद में बजरंग दल जिला प्रमुख सहित चार आरोपियों को गाय कटवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में बजरंग दल के जिलाप्रमुख सुमित उर्फ मोनू विश्नोई गौकशी का मुख्य आरोपी निकला है। मुरादाबाद पुलिस ने गौवंश कटान में बजरंग दल के जिला प्रमुख सुमित उर्फ मोनू विश्नोई बजरंगी सहित रमन चौधरी, राजीव चौधरी और शहाबुद्दीन को पकड़ा है। इस गैंग ने 15 दिन में 2 जगह गौकशी की।
बता दें कि बीती 16 जनवरी को कावड़ पथ पर गौवंश के अवशेष मिले थे। दूसरी घटना भी ग्राम चेतराम में 28 जनवरी में हुई जहां गौवंश पड़ा हुआ मिला था। पुलिस को दोनों ही घटनाओं की सूचना बजरंग दल कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी। गाय काटकर डालने का मकसद शहाबुद्दीन के दुश्मन महमूद को जेल भिजवाने का था। इसलिए गौकशी वाली जगह महमूद का फोटो, नाम सहित एक कागज़ छोड़ा गया, जिससे पुलिस उस जेल भेज दे।
Newsdesk