कल कैसा रहेगा का मौसम, यहां जाने 12 जून का पूर्वानुमान

देशभर में प्री-मानसून बारिश से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत मिलने लगी है. आज भी कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. इस बीच मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने कल यानी 12 जून का पूर्वानुमान जारी किया है.

कल कैसा रहेगा का मौसम, यहां जाने 12 जून का पूर्वानुमान

देशभर में चिलचिलाती धुप और खरतनाक लू  के बाद अब लोगो को थोड़ी रहत मिलने वाली है।  प्री-मानसून बारिश से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत मिलने लगी है. आज भी कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. इस बीच मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने कल यानी 12 जून का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी कोंकण गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

बता दे,केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.