बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है,यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Bigg Boss OTT 3 तभी से एक हॉट टॉपिक बन गया है जबसे इसकी घोषणा हुई थी। यह 21 जून से रात 9 बजे JioCinema पर अपने प्रीमियर के लिए तैयार है। इस बार अनिल कपूर लंबे समय से Bigg Boss के होस्ट रहने वाले सलमान खान की जगह लेने वाले हैं, ऐसे में फैन्स उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस 1 मिनट 15 सेकेंड के वीडियो में अभिनेता अपने करियर की यात्रा के बारे में सोचते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने याद किया कि कैसे हर किसी ने उनका मज़ाक उड़ाया, “क्या ही बाकी है AK?, जिस पर उन्होंने डटकर जवाब दिया, “अभी तो बस शुरू किया है”, क्योंकि वे Bigg Boss के होस्ट की भूमिका में कदम रख रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, ‘मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉस ओटीटी 3 के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 

नया प्रोमो वीडियो एक ड्रमैटिक सेटिंग में शुरू होता है, जहां 67 साल के अभिनेता मास्क पहने हुए लोगों की भीड़ के बीच से खुद को बचाते हुए निकल रहे हैं। फिर वे एक स्टूडियो में पहुंचते हैं और घोषणा करते हैं, “रूल नया, गेम वही”। नए बिग बॉस होस्ट ने गर्मी बढ़ा दी है क्योंकि वे बिग बॉस की आईकॉनिक कुर्सी पर बैठकर एक नया पद ले रहे हैं।