भारतीय टीम ने इंग्लैंड को ज्यादा ही आजादी दे दी : पनेसर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को ज्यादा ही आजादी दे दी : पनेसर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को ज्यादा ही आजादी दे दी : पनेसर

ल्यूटन । इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारतीय टीम के खिलाफ मिली जीत काफी बड़ी है और इसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी। पनेसर के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी इसका अंदेशा नहीं था। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अब आने वाले मैचों में भारतीय टीम को मेहमान टीम को अधिक आजादी नहीं देनी होगी। उन्होंने माना कि विराट कोहली टीम में होते तो वह उनकी टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम अब भी आगामी चार टेस्ट मैचों में असफलता के डर के साथ खेलेगी। 
मोंटी ने कहा कि इंग्लैंड की टीम हार से नहीं डरती, अगर वे हारते हैं तो भी नहीं डरते। इसलिए अगले चार मैचों में भी वे असफल होने से डरे बिना खेलेंगे। यह एक बहुत बड़ी जीत है, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह संभव होगा। सभी ने सोचा था कि इंग्लैंड 190 रनों से पीछे होन के बाद हार जाएगा पर ओली पोप ने शानदार पारी खेलकर बाजी पलट दी। ये सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी और रोहित इसका अंदाज नहीं लगा पाये थे। 
उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड की भारत पर पहले टेस्ट मैच में 28 रनों की जीत से ऐसा लगा जैसे उन्होंने विश्व कप जीत लिया हो। यह इंग्लैंड की विदेश में अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी। यह इंग्लैंड में एक बड़ी खबर है। ऐसा लगता है जैसे हमने विश्व कप जीत लिया है। इस स्पिनर ने कहा कि मेहमान टीम भारतीय क्रिकेटरों को देखकर सीख रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि इंग्लैंड टीम ने भारत की कमजोरियों को देखा है और इसी कारण उन्हें समझ आया कि उन्होंने मेजबान टीम को कैसे हराया जाये। 

मोंटी ने कहा- कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जो भारत से सीख रही है, वे भारत को देखते हैं, वे देखते हैं कि गेंदबाज कैसे गेंद डालते हैं, वे देखते हैं कि वे कैसे बल्लेबाजी करते हैं और उनकी शारीरिक भाषा कैसी है। वे भारतीय टीम में किसी भी कमजोरी को देखते हैं और फिर वे समझना शुरू करते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। वहीं जब मोंटी से पूछा गया कि क्या रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की चोट से दूसरे टेस्ट मैच में भारत के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि अब रोहित शर्मा अपनी असली कप्तानी दिखा सकते हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान से कुछ संघर्ष दिखाने को भी कहा।