JAPAN:उत्तरी जापान में बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक तबाही
JAPAN:उत्तरी जापान में बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ो लोग बेघर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर

सीटीटुडे | उत्तरी जापान में हालिया भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों में आवागमन बाधित हो गया है और सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जापान मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है, जबकि गर्म हवाओं के कारण पहले से ही लोग परेशान थे।
व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन
युजावा शहर में एक व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला है। यामागाटा प्रांत के युजा और सकाटा कस्बों में एक घंटे के भीतर 4 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। हजारों लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है, लेकिन शरण लेने वाले लोगों की सटीक संख्या अभी तक ज्ञात नहीं हो पाई है।
पूर्वी जापान की यामागाटा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित कर दी गई हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर नजर बनाए रखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।